गुरुवार, 20 नवंबर 2025

सविधान दिवस 2025


🔥 *महिला विभाग द्वारा आयोजित सविधान दिवस


एवं महिला विभाग प्रकोष्ठ का शपथ ग्रहण समारोह, 26नवम्बर 2025, वृन्दावन हॉल रायपुर 6 बजे से आप सभी का स्वागत है*


भारतीय महिलाओं की स्थिति आज के परिदृश्य में भी पूर्णतः अच्छी नहीं कही जा सकती। हम सभी जानते है, पूरी दुनिया में सभी धर्मो एवं संस्कृतियों द्वारा महिलाओं को हमेशा पुरुष से निम्न आंका गया। कभी उन्हें पूर्ण रूप से स्वछंद रहने एवं उन्हें उनकी क्षमता अनुसार पुरुष के बराबर सम्मान एवं अधिकार से वंचित रखा गया। उन्हें सिर्फ परिवार के बच्चो के पालन पोषण तक सीमित रखा गया।


केंद्रीय गांडा महासभा के द्वारा आदर्श समाज की स्थापना किया जाना है जिसमें मातृशक्ति की भागीदारी जरूरी है। महासभा परिवार सदैव समाज में मातृ शक्ति को आगे पंक्ति मे लाया है और हमें मालूम है कि बिना महिला शक्ति के समाज को आदर्श समाज बनाने का सपना पूरा नहीं हो सकता महिला की सहभागिता से ही समाज में विकास होगा।


हमारे समाज की महिलाएं पहले मंच पर आने से और लीडरशिप करने से डरती थी परंतु अब समय बदल रहा है हमारे समाज की महिलाएं भी  सामने आ रही है और समाज के विकास के लिए कंधे से कंधा मिलाकर साथ चल रही है। बहुत ही गर्व का बात है कि हमारी समाज की मातृशक्ति हमारी माता बहने भी मंच पर दहाड़ने लगी हैं। हम सभी मातृशक्ति को प्रणाम करते हैं और उम्मीद करते हैं कि आपका साथ और आपका विश्वास के साथ समाज आदर्श समाज बनेगा। मातृ शक्ति को नमन.. 


   *जय भीम, जय संविधान* 

*जय जोहार, जय छत्तीसगढ़*

       🙏🙏🙏🙏🙏


*बंटी निहाल, प्रदेश युवा अध्यक्ष* 

      *केन्द्रीय गांडा महासभा*

कोई टिप्पणी नहीं: