मंगलवार, 23 दिसंबर 2025

*गांड़ा महासभा ने समाज के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों प्रदीप क्षत्रिय, बोस्टो ताडी, चिन्मय जगत का सम्मान किया*

 *समाज के बच्चों के प्रतिभा को निखारेगी केंद्रीय गांडा महासभा* 


*गांड़ा महासभा ने समाज के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों प्रदीप क्षत्रिय, बोस्टो ताडी, चिन्मय जगत का सम्मान किया*




=============================

विगत दिनों गांडा समाज की केंद्रीय संस्था गांडा महासभा के द्वारा गांडा समाज के प्रतिभाशाली उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया गया जिसमें गुढ़ियारी निवासी प्रदीप छतरी जिन्होंने पहलवानी के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और मेडल हासिल किया आकाशवाणी निवासी बोस्टो टांडी जिन्होंने फुटबॉल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, गीता नगर निवासी चिन्मय जगत जिन्होंने करने में गोल्ड मेडल हासिल किया।


इन सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को  प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। इन्हों ने प्रतियोगिताओं मे श्रेष्ठ प्रदर्शन करके पदक हासिल कर हम सभी प्रदेशवासियों सहित  समाज का भी  मान-सम्मान एवं गौरव बढ़ाया है। 


इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए गांडा महासभा अध्यक्ष नारायण बाग ने समाज युवाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की, यह सफलता उनके कठोर परिश्रम, अनुशासन एवं समर्पण का परिणाम है। 


        *बंटी निहाल*

   *प्रदेश युवा अध्यक्ष* 

*केंद्रीय गांडा महासभा*


🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

मृतक के हत्यारों को पुलिस प्रशासन द्वारा पकड़ कर जेल भेज दिया गया

आप सभी समाज जनों के हरसंभव प्रयास से अमलीडीह में समाज की बेटी वंदना बाग की लाश मिली थी जिसे निर्मम हत्या कर फेंका गया था मृतक के हत्यारों को पुलिस प्रशासन द्वारा पकड़ कर जेल भेज दिया गया है


मृतक वंदना बाग को न्याय दिलवाने के लिए गांडा समाज के द्वारा थाना राजेंद्र नगर में ज्ञापन दिया गया था। 

आज समाज की बेटी वंदना बाग को न्याय मिला है और पीड़ित परिवार को क्षति पूर्ति अधिनियम, 2011 के प्रावधानों के तरह आर्थिक सहयोग मिल सके इसके लिए भी पीड़ित परिवार के साथ पूरा गांडा समाज साथ है। 

मृतक वंदना बाग के परिवार जनों ने आप सभी का धन्यवाद किया और कहा आप सभी अगर साथ न होते तो शायद यह  सम्भव  नहीं होता दुख की घड़ी में आप सभी एक परिवार की तरह खड़े रहे और हमें साहस दिया पुलिस प्रशासन का और गांडा महासभा महिला विभाग ओर पूरी टीम, महिला अध्यक्ष सीमा छत्रिआ, युवा अध्यक्ष बंटी निहाल, समाजसेवी आशीष तांडी, समाज सेवी प्रीतम महानंद, अभिमन्यु जगत, एडवोकेट आनंद मुंगरी पूरे गांडा समाज योगदान मिला आप सभी का आभार। 

🙏🙏🙏


     *सीमा छत्रिआ* 

    *महिला अध्यक्ष*

*केंद्रीय गांडा महासभा*

गांडा समाज की बेटी, पीड़ित परिवारों के न्याय और क्षतिपूर्ति को लेकर थाना पहुँचे गांडा महासभा और सामाजिक नेता की टीम

 🔹 *गांडा समाज की बेटी, पीड़ित परिवारों के न्याय और क्षतिपूर्ति को लेकर थाना पहुँचे गांडा महासभा और सामाजिक नेता की टीम



* 🔹

रायपुर, विगत माह गांडा समाज की बेटी की लाश अमलीडीह में पुलिस कॉलोनी के पास मिली थी। पीड़ित परिवार के साथ पूर्व में राजेंद्र नगर थाना पहुंच कर गांडा महासभा महिला विभाग के नेतृत्व में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने राजेंद्र नगर थाना में ज्ञापन सौंपा गया था। विगत दिनों उक्त हत्या कांड में एक आरोपी को पकड़ कर जेल भेजा गया है तथा दो आरोपी की तलाश जारी है। 

आज दिनांक 20/12/2025 को गांडा महासभा महिला अध्यक्ष सीमा छत्रिआ, युवा अध्यक्ष बंटी निहाल, सामाजिक नेता प्रीतम महानंद, एडवोकेट आनंद मुंगरी, पुरोहित क्षत्रिय पीड़ित परिवार के साथ आज राजेंद्र नगर थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार मिश्रा जी से मिलकर  न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने और मृतकों के परिजनों को त्वरित क्षतिपूर्ति राशि/ मुआवजा दिलाने कहा। राजेंद्र नगर पुलिस थाना पहुंचकर मामले के विवेचक से मुलाकात कर जांच की प्रगति की जानकारी ली उन्होंने बताया कि एक आरोपी को जेल भेजा गया है और दो आरोपियों की तलाश जारी है। थाना प्रभारी ने आरोपियों को प्रकरण में  सजा दिलवाने का पूर्ण आश्वासन दिया। 

एडवोकेट आनंद मुंगरी ने कहा पीड़ित परिवार को 'क्षतिपूर्ति अधिनियम, 2011' के प्रावधानों के तहत मृतकों के परिजनों की ओर से क्षतिपूर्ति राशि के लिए आवेदन पत्र प्रस्तुत करेंगे। 

इस मौके पर प्रदेश युवा अध्यक्ष बंटी निहाल  ने कहा, "यह न्याय की लड़ाई सिर्फ एक घर या परिवार की लड़ाई नहीं, बल्कि पूरे समाज की लड़ाई है। हम पीछे नहीं हटेंगे और न्याय लेकर रहेंगे। हमारी कोशिश है कि पीड़ित परिवारों को हर संभव कानूनी मदद मिले।"

महिला अध्यक्ष सीमा छत्रिआ ने कहा हमें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है और हमें पूरी उम्मीद है कि समाज के पीड़ित परिवार को न्याय अवश्य मिलेगा।" गांडा समाज की पूरी महिलाएं पीड़ित परिवार के साथ है। इन्हे न्याय दिलाने जहां जाना होगा जायेंगे। 

सामाजिक नेता प्रीतम महानंद ने कहा हम पीड़ित परिवार के साथ है और जब तक न्याय नहीं मिलता तब तक हम चैन की सांस नहीं लेंगे, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने पूरा गांडा समाज एक साथ है।

गांडा समाज की बेटी, पीड़ित परिवारों के न्याय और क्षतिपूर्ति को लेकर थाना पहुँचे गांडा महासभा और सामाजिक नेता की टीम जिसमें प्रमुख रूप से महिला अध्यक्ष सीमा छत्रिआ, युवा अध्यक्ष बंटी निहाल, सामाजिक नेता प्रीतम महानंद, एडवोकेट और सामाजिक नेता आनंद मुंगरी, गीता सोनी, प्रिय बाग, पुरोहित क्षत्रिय, सागर बाग, विश्वनाथ बाग एवं पीड़ित परिवार पहुंचे।

जाति प्रमाण पत्र समस्या और समाधान हेतु संयुक्त संघर्ष समिति का गठन हुआ

 *️⃣ *जाति प्रमाण पत्र समस्या और समाधान हेतु संयुक्त संघर्ष समिति का गठन हुआ



*


🔥 *1950 cut of date की जरूरत नहीं, मध्यप्रदेश, झारखण्ड, उत्तराखंड की तरह छत्तीसगढ़ में भी बने जाति प्रमाण पत्र*🔥


*️⃣ *रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव बिलासपुर के प्रतिनिधि शामिल हुए।*   


केंद्रीय गांड़ा महासभा के नेतृत्व में जाति प्रमाण पत्र समस्या और समाधान महाबैठक में प्रथम चरण, द्वितीय चरण महाबैठक जिसमें निर्णय सर्वसम्मति से लेकर संयुक्त समिति का गठन किया गया।


 बैठक में सर्वसम्मति से जाति प्रमाण पत्र समस्या और समाधान संयुक्त बैठक में संगठन का नाम छत्तीसगढ़ जाति प्रमाण पत्र समस्या एवं समाधान संयुक्त संघर्ष समिति रखने का निर्णय लेकर आगामी संघर्ष करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया जिसमें 


संगठन का नाम *छत्तीसगढ़ जाति प्रमाण पत्र समस्या एवं समाधान संयुक्त संघर्ष समिति*


संरक्षक -प्रोफेसर एस के जाधव

अध्यक्ष -रघु चंद निहाल 

सचिव - संतोष बोरकर 

सलाहकार- डी पी लोन्हारे

 बी पी वासनिक 

डॉक्टर के एल टांडेकर


संयुक्त संघर्ष समिति में सदस्य 

*_गाड़ा समाज_* रघुचंद निहाल, जन्मेजय सोना, बंटी निहाल


*मांग मातंग समाज* अजय गोफने, मोहन राव उनके


 *डोमार समाज* जय गोविंद बेरिया, संजीव खुदशाह, निलेश लंगोटे


 *घासी घासिया समाज* शत्रुघ्न सोनी, रघुराम सिंधु, उपेन्द्र जगत


 *रविदासिया समाज* श्रीमती आशा मनघटे, अरविंद कुंभरे


 *महार समाज* संतोष बोरकर, यशवंत ठाकरे, प्रमोद वासनिक, संतोष भाला धरे, रविंद्र रामटेके, पीयूष उईके, संतोष बौद्ध, निलेश ठावरे


 *मक्खियार समाज* राजू भारतवासी, विक्रम त्यागी


 बैठक में प्रमुखरूप से दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बिलासपुर एवं अन्य वंचित समाज के प्रतिनिधि की उपस्थिति रही।


*जाति प्रमाण पत्र समस्या और समाधान के लिए विशेषज्ञों की टीम बनाई गई है जिनके मार्ग दर्शन में आगे की लड़ाई संयुक्त संघर्ष समिति (गांडा समाज,महार समाज, घासी- घसीया समाज, मोची समाज, डोमार समाज, मेहर समाजएवं अन्य वंचित समाज ) सड़क से लेकर न्यायालय तक संघर्ष करने तैयार है।*



*संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।*


सूचनार्थ...


         *बंटी निहाल*

    *प्रदेश युवा अध्यक्ष*

*केंद्रीय गांडा महासभा*

जाति प्रमाण पत्र समस्या और समाधान हेतु आगामी बैठक हेतु एडवोकेट जन्मजेय सोना जी के साथ मिलकर चर्चा किया*

 *️⃣ *जाति प्रमाण पत्र समस्या और समाधान हेतु आगामी बैठक हेतु एडवोकेट जन्मजेय सोना जी के साथ मिलकर चर्चा किया*



*️⃣ *आगामी दिनांक 18/12/2025 को संयुक्त समिति विशेष बैठक वृन्दावन हॉल रायपुर में समय 12 से 4 जिसमें दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव बिलासपुर के प्रतिनिधि शामिल होंगे।*   

*संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।*


सूचनार्थ...


         *बंटी निहाल*

    *प्रदेश युवा अध्यक्ष*

*केंद्रीय गांडा महासभा*

⚡️ *Media Coverage*⚡️





✍🏻 *हमारे समाज गांडा महासभा महिला विभाग शहर इकाई शपथ ग्रहण समारोह को प्रमुख समाचार पत्र पत्रिका, नवभारत, नई दुनिया, स्वतंत्र समाचार में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है। प्रिंट मीडिया का बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार।*☘️🌺


*हमारे समाज के लिए गर्व की बात है कि समाज की महिलाएं मंच पर दहाड़ रही है पहले मंच पर आने से डरती थी और आज दृश्य कुछ और है, पहले दबी, कुचली, शोषित वर्ग की थी और अब दबी, कुचली, शोषित वर्ग की आवाज बनकर न्याय दिला रही है*

शनिवार, 6 दिसंबर 2025

बिना सुरक्षा उपकरण के काम कर रहे सफाईकर्मी : सेहत सुरक्षा के साथ खिलवाड़

*बिना सुरक्षा उपकरण के काम कर रहे सफाईकर्मी : सेहत सुरक्षा के साथ खिलवाड़*
*रायपुर महापौर से मांग सफाईकर्मी को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाया जाये*
बिना सुरक्षा उपकरण के काम कर रहे सफाईकर्मी, उनकी सेहत सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. इस सम्बन्ध में गांडा महासभा प्रदेश युवा अध्यक्ष बंटी निहाल ने रोष जताते हुए कहा कि नगर निगम रायपुर को गरीब सफाई कर्मचारियों की सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। उन्हें समय-समय पर रैनकोट, मास्क, गलब्स व जूते दिए जाने चाहिए जिससे कि वह गंभीर बीमारियों से बच सके. शहर को साफ व स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम रायपुर के ७० वार्ड में सफाई कर्मचारी तैनात कर रखे हैं। लेकिन अधिकारियों की अनदेखी के कारण यह सफाईकर्मी बिना सुरक्षा उपकरण के शहर की गंदगी को साफ कर रहे हैं। विभाग द्वारा एवं सफाई ठेकेदारों के द्वारा सुरक्षा के पर्याप्त उपकरण नहीं मिलने के कारण सफाईकर्मियों में गंभीर बीमारी लगने का भय हर समय-समय बना रहता है। सफाई कर्मियों की बिना सुरक्षा उपकरण के काम कर साफ सफाई करने की उनकी मजबूरी बनी हुई है.
नगर निगम रायपुर के 70 वार्ड में सफाई कर्मचारी तैनात है पर जरूरी संसाधनों के बिना ही शहर को साफ व स्वच्छ बनाने का काम कर रहे हैं, लेकिन विभाग द्वारा इन कर्मचारियों को बदबू से बचाव के लिए न मॉस्क दिया गया है और न हीं समय पर ,जूते और ग्लब्स दिए गए हैं । ये लोग जो कपड़े पहनकर घर से निकलते है और शहर का कचरा साफ कर उन्हीं कपड़ों में घर लौट जाते हैं। जिसके कारण गंदगी के संक्रमित कीटाणु इनके घरों तक पहुंच जाते हैं।
सिविल लाइन वार्ड के गंदे नाले की साफ-सफाई के दौरान नाले में उतरे सफाई कर्मचारियों के पास ना तो जूते थे और ना ही उनके हाथों पर ग्लब्स लगे थे और न हीं मुंह पर मास्क पहने थे. ऐसे में गरीब सुरक्षा कर्मचारियों की सेहत के साथ नगर निगम रायपुर व प्रशासन द्वारा खिलवाड़ किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में बंटी निहाल ने रोष जताते हुए कहा कि नगर निगम रायपुर और सफाई ठेकेदारों को गरीब सफाई कर्मचारियों की सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। उन्हें समय-समय पर मास्क ,गलब्स व जूते दिए जाने चाहिए जिससे कि वह गंभीर बीमारियों से बच सके।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि शहर की गंदगी को साफ करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए मास्क, दस्ताने, एप्रिन, कैप, बूट सहित अन्य उपकरण दिए जाने चाहिए, लेकिन नगर निगम ठेकेदारों की अनदेखी से शहर में कार्यरत किसी भी सफाई कर्मचारी को सुरक्षा उपकरण समय पर नहीं दिया जाता। जबकि नगर निगम रायपुर के पास पर्याप्त बजट है। हम नगर निगम रायपुर महापौर से निवेदन करते है की बिना सुरक्षा उपकरण के काम कर रहे सफाईकर्मी सेहत सुरक्षा के साथ खिलवाड़ न किया जाये और उन्हें तत्काल सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाया जाये.
 बंटी निहाल, प्रदेश युवा अध्यक्ष, गांडा महासभा

सोमवार, 1 दिसंबर 2025

केंद्रीय संस्था गांडा महासभा के पहल पर संयुक्त समिती का गठन।




 *️⃣

केंद्रीय संस्था गांडा महासभा के पहल पर संयुक्त समिती का गठन।

*सड़क से लेकर न्यायालय तक बनेगी रणनीति।*

सम्मानित सदस्यों एवं जन प्रतिनिधियों,

गाँड़ा समाज के सदस्यों के सामने जाति प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। 1950 से पूर्व के दस्तावेजों की अनिवार्यता इस प्रक्रिया को और भी जटिल बना देती है। इस गंभीर समस्या के समाधान हेतु केंद्रीय गांड़ा महासभा के नेतृत्व में महाबैठक में प्रथम चरण में जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी किया गया एवं सुगम बनाने तथा जाति प्रमाण पत्र न बन पाने के समस्या पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया था। द्वितीय चरण का महाबैठक में समाधान के विषय में किया गया जिसमें संयुक्त समिति बनाकर रणनीति तैयार करने की बात की गई थी। जाति प्रमाण पत्र समाधान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये। मोची समाज, डोमार समाज, घासी-घसीया समाज, बौद्ध समाज, गांडा समाज एवं अन्य वंचित समाज को मिलाकर एक संयुक्त समिति बनाया गया है। जाति प्रमाण पत्र के समाधान के लिए संयुक्त समिति अब निर्णायक मोड पर है। सड़क से लेकर न्यायालय तक की रणनीति बनाई जा रही है। जिसे आगामी दिनों में विस्तार पूर्वक समाजजनों को बताया जाएगा।


जाति प्रमाण पत्र समस्या और समाधान के लिए विशेषज्ञों की टीम बनाई गई है जिनके मार्ग दर्शन में आगे की लड़ाई संयुक्त समिति (गांडा समाज, घासी घसीया समाज, मोची समाज, डोमार समाज, बौद्ध समाज, वंचित समाज ) सड़क से लेकर न्यायालय तक संघर्ष करने तैयार है। 


*जाति प्रमाण पत्र सम्बन्धी मुख्य समस्याएँ और संभावित समाधान इसके निराकरण के लिए कानूनी सुधार और प्रशासनिक सरलीकरण हेतु निरंतर प्रयासरत हैं। हम स्टेप बाई स्टेप कार्ययोजना के तहत इस मुद्दे पर आगे बढ़ रहे हैं, जिसमें जनजागरुकता से लेकर नीतिगत स्तर पर हस्तक्षेप तक शामिल है।*

 

इस जनहित के आंदोलन में मजबूती प्रदान करेंगे। हम समाज के तमाम संगठन, नेता, राजनेता को अपील करते है कि एकजुटता दिखाए और समाज की जटिल समस्या के समाधान के लिए एक हो जाए...


*संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।*

*गाँड़ा समाज के प्रगति में एक नया अध्याय लिखेगा गाँड़ा महासभा महिला विभाग*


केंद्रीय गांडा महासभा के द्वारा आदर्श समाज की स्थापना किया जाना है जिसमें मातृशक्ति की भागीदारी जरूरी है। महासभा परिवार सदैव समाज में मातृ शक्ति को आगे पंक्ति मे लाया है और हमें मालूम है कि बिना महिला शक्ति के समाज को आदर्श समाज बनाने का सपना पूरा नहीं हो सकता महिला की सहभागिता से ही समाज में विकास होगा।


*हमारे समाज की महिलाएं पहले मंच पर आने से और लीडरशिप करने से डरती थी परंतु अब समय बदल रहा है हमारे समाज की महिलाएं भी  सामने आ रही है और समाज के विकास के लिए कंधे से कंधा मिलाकर साथ चल रही है। बहुत ही गर्व का बात है कि हमारी समाज की मातृशक्ति हमारी माता बहने भी मंच पर दहाड़ने लगी हैं। आज महिला विभाग के शहर प्रकोष्ठ का शपथ ग्रहण हमारे समाज की महिलाओं को मंच पर देख कर बहुत खुशी हुई हम सभी मातृशक्ति को प्रणाम करते हैं और उम्मीद करते हैं कि आपका साथ और आपका विश्वास के साथ समाज आदर्श समाज बनेगा। मातृ शक्ति को नमन..* 

     

समाज की महिलाओं में एक नई ऊर्जा का संचार करने वाले गाँड़ा महासभा के *महिला प्रदेश अध्यक्ष सीमा छत्रिआ* ने अपने नेतृत्व में समाज की  समस्याओं को चुनौती देने का संकल्प लिया है। महिला विभाग के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के पश्चात से ही गाँड़ा समाज में एक नई चेतना देखने को मिली है, जो महिला सशक्तिकरण के प्रति उनके अटल संकल्प को दर्शाती है। उनके नेतृत्व कौशल और समाज सेवा के प्रति समर्पण ने जनसमुदाय को उनमें एक नई किरण दिखाई दे रही है।


   *जय भीम, जय संविधान* 

*जय जोहार, जय छत्तीसगढ़*

       🙏🙏🙏🙏🙏


*बंटी निहाल, प्रदेश युवा अध्यक्ष* 

      *केन्द्रीय गांडा महासभा*